फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: पहाड़ों पर फ्लैश फ्लड की स्थिति, जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश, मैदानी राज्यों में भी बरस रहे बादल

Mon, 12 Jul 2021 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उत्तर भारत में इस समय पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मॉनसून सक्रिय है और यह तमाम जगह तबाही मचा रहा है। एक ओर जहां पहाड़ों पर फ्लैश फ्लड, बादल फटने, लैंड स्लाइड जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं तो मैदानी इलाकों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई। पढ़ें मौसम का हर अपडेट यहां.....
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा में दो लोग लापता

विज्ञापन

फ्लैश फ्लड और तेज बारिश के चलते हिमाचल के कांगड़ा जिले में दो लोग लापता हो गए हैं। डिप्टी कमिश्नर निपुण जिंदल ने बताया कि हम नहीं कह सकते कि भागसु नाग में बादल फटा था लेकिन शुरुआत में इसे फ्लैश फ्लड जरूर कहा जा सकता है।



हिमाचल में कई जगह मूसलाधार बारिश
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आग गया जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना से लोगों से दहशत का माहौल है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई है। सोमवार तड़के से हो रही भारी बारिश से जिला का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पागलनाला में बाढ़ आने से औट-लारजी-सैंज मार्ग बंद हो गया। यहां सब्जियों के साथ निगम की बसें व अन्य वाहन फंसे गए हैं। जिला में करीब 15 से अधिक सड़कों पर भूस्खलन होने से अवरूद्ध हो गई है। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम की चार बसें फंस गई है। ब्यास, पार्वती, सरवरी खड्ड सहित जिला के नदी-नाले उफान पर हैं। मानसून की पहली बरसात में ही कुल्लू शहर पानी-पानी हो गया है। सड़क व रास्तों में जगह-जगह पानी के तालाब बनने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


देहरादून में सक्रिय हुआ मानसून
लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर राज्य में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञानियों का ऐसा कहना है। वहीं मानसून फिर सक्रिय होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को देहरादून सहित अधिकतर इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। हालांकि उसके बाद दून में धूप खिल गई। बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद हो गया हो गया है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में रविवार मध्य रात्री से हो रही लगातार बारिश यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह मलबा बोल्डर आने से बंद हो गया था। हाईवे पालीगाड़ और खरादी के पास दोपहर करीब 12 बजे खुल गया है। यहां सोमवार सुबह चार बजे से हाईवे बंद था।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसाती नाले में बहा बुलेट सवार
थराली में सोमवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोल्टी बरसाती नाले में एक बुलेट सवार शुभम चंद्र पुत्र हरगोविंद निवासी बैजनाथ बागेश्वर बह गया। थानाध्यक्ष ध्वज वीर सिंह पंवार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एक बुलेट सवार ने उफनते नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें