पीएम मोदी का फिटनेस चैलेंज
- फोटो : अमर उजाला
पीएमओ ने इस मामले में डाली गई आरटीआई में जवाब दिया है कि, 'नरेंद्र मोदी ने जो वीडियो पोस्ट किया था उसे बनाने में कोई खर्च नहीं आया था। वीडियो प्रधानमंत्री आवास में बनाया गया था।'
आरटीआई में जो जवाब प्रधानमंत्री कार्यालय से मिला है उसमें ये भी उल्लेख है कि वीडियोग्राफी पीएमओ के कैमरामैन ने की थी और वीडियो बनाने के लिए किसी भी तरह की कोई खरीदारी नहीं की गई। इस वीडियो में प्रधानमंत्री योग और व्यायाम करते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि फिटनेस चैलेंज केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुरू किया था और विराट कोहली को चैलेंज दिया था। जिसके बाद विराट कोहली ने चैलेंज स्वीकारते हुए अपना वीडियो डाला था और यह चुनौती पीएम मोदी समेत अन्य लोगों को भी दी थी। विराट की इसी चुनौती को स्वीकार करते हुए #HumFitTohIndiaFit टैग के साथ पीएम मोदी ने 24 मई को चैलेंज के जवाब में लिखा था कि वह जल्द ही अपना वीडियो शेयर करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ने 13 जून को फिटनेस वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।