फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: द्वारका की रामलीला में आज शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी, सुरक्षा चाक-चौबंद

Tue, 08 Oct 2019 04:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारका श्रीरामलीला कमेटी में रहेंगे मौजूद
  • मोदी दर्शकों को कर सकते हैं संबोधित 
  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लालकिला स्थित माधव दास पार्क में करेंगी शिरकत 
विज्ञापन
रामलीला में पीएम मोदी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दशहरा पर्व को लेकर रामलीला कमेटियों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार लालकिला की जगह द्वारका श्रीरामलीला कमेटी के मंच पर मौजूद रहेंगे। वहीं, लालकिला स्थित माधव दास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उपस्थित रहेंगी। 

विज्ञापन


वीवीआईपी गतिविधियों के चलते सोमवार को दिल्ली पुलिस ने इन स्थलों पर सुरक्षा के बंदोबस्त बढ़ा दिए हैं। लालकिला मैदान और द्वारका की रामलीला कमेटियों के साथ आसपास के इलाके का राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को जायजा लिया। दशहरे को लेकर रामलीलाओं में कहीं 60 तो कहीं 80 फीट तक के रावण के पुतले तैयार किए गए हैं। रोहिणी के जपानी पार्क में करीब 60 तो इंद्रप्रस्थ रामलीला में 80 फीट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां कुंभकरण की 70 और मेघनाद के पुतले की ऊंचाई करीब 65 फीट है।

द्वारका सेक्टर-10 स्थित रामलीला के आयोजक राजेश गहलोट ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रामलीला में शामिल होंगे। करीब 24 एकड़ के मैदान में चल रही रामलीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दर्शकों को संबोधित भी कर सकते हैं। वहीं श्रीधार्मिक रामलीला के रवि जैन ने बताया कि उनके यहां शाम पांच बजे उपराष्ट्रपति, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी दशहरा लीला में शामिल होने के लिए उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन


ज्यादातर रामलीलाओं के आयोजकों ने इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए पुतलों में करीब 20 से 30 फीसदी आतिशबाजी का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। वहीं कुछ रामलीलाओं में ग्रीन पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं कोल्ड पटाखे भी जलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें