फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पूर्व मेयर सरिता चौधरी ने पति पर लगाए अत्याचार के आरोप, रोकर सुनाई पीड़ा

Tue, 08 Oct 2019 04:19 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व मेयर सरिता चौधरी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

दिल्ली की पूर्व मेयर सरिता चौधरी ने अपने पति भाजपा नेता आजाद सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से वार्ता में सरिता चौधरी ने कहा कि आजाद सिंह पिछले 10 साल से उन पर तरह-तरह के अत्याचार कर रहे हैं। अपनी पीड़ा को बयान करते हुए वे फफक फफक कर रो पड़ीं।

विज्ञापन


सरिता चौधरी ने कहा कि उन्हें हर रोज घरेलू शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। उनके पति उनकी ही बहन के साथ शादी रचाकर उन्हें तलाक देना चाहते हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने आजाद सिंह की इस मंशा का विरोध किया तो अत्याचार का सिलसिला शुरू हो गया। कई साल से आजाद सिंह ने उनके जीवन को नरक जैसा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सरिता चौधरी ने पति के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध हैं। उन्होंने इस संबंध में कई कथित तथ्य भी रखे। उन्होंने कहा कि वे दूसरी महिलाओं के साथ शहर से बाहर होटलों में रुकते हैं। बीते दिनों भाजपा मुख्यालय में मुझे थप्पड़ मारकर उन्होंने एक महिला की अस्मिता को तार-तार कर दिया। सरिता चौधरी ने भाजपा आलाकमान से निवेदन किया कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' के नारे के मद्देनजर उन्हें न्याय दिलाए।
विज्ञापन


'सच्चाई जल्द सामने आएगी'

आजाद सिंह ने पत्नी सरिता चौधरी के तमाम आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी। यह पारिवारिक मामला है, इस वजह से मैं कुछ नहीं बोलना चाहता। सच्चाई सबको पता है। जो महिला अपने बेटे पर आरोप लगा सकती है, उसका क्या जवाब देना। अदालत में एडल्ट्री का मामला चल रहा है। दो बच्चे हैं। उन पर मामला दर्ज कराना ही साबित करता है कि सच्चाई क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें