फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्लीज नेताजी झूठ मत बोलो’

Tue, 01 Apr 2014 04:51 PM IST
दीपक पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लीज नेताजी झूठ मत बोलो। जो हो नहीं सकता, उसका वादा मत करो। नेताओं के फेसबुक पेज पर इस तरह के कमेंट खूब देखने को मिल रहे हैं। सोशल साइट्स पर बडे़-बडे़ चुनावी वादे करने वाले नेताओं पर फेसबुकिए और अन्य लोग जमकर चुटकी ले रहे हैं।
विज्ञापन


भड़ाना से पूछ रहे, अब तक पूरे क्यों नहीं हुए वादे
कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना ने अपने फेसबुक पेज पर चुनावी वादा करते हुए लिखा है कि वह फरीदाबाद को गुड़गांव व नोएडा से भी आगे ले जाएंगे। उनके इस चुनावी वादे पर एक फेसबुक मित्र भूपेंद्र कमेंट लिखते हैं कि प्लीज नेताजी झूठ मत बोलो। जो हो ही नहीं सकता, आप उसका वादा मत करो।

एक अन्य फेसबुक मित्र प्रवीन कुमार ने कमेंट किया है कि आज तक फरीदाबाद नोएडा व गुड़गांव की तरह क्यों नहीं हो पाया। नेताजी के इस वादे की अन्य लोगों ने भी जमकर खिंचाई की है।
विज्ञापन


कृष्णपाल से बोले, जल्दीबाजी में नहीं देंगे आपको वोट
इस तरह भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने फेसबुक पेज पर साबिर अली की सदस्यता रद्द करने को सही ठहराते हुए लिखा कि यह जल्दबाजी में उठाया गया कदम था। इस पर उनके फेसबुक मित्र विपिन वर्मा ने कमेंट किया है कि कोई बात नहीं।

हम लोग जल्दबाजी में भाजपा को वोट नहीं देंगे। इसी तरह उन्होंने फेसबुक पेज पर हर-हर मोदी लिखा है तो उनके फेसबुक मित्र ने कमेंट कर कहा है कि मोदी भगवान नहीं हैं। चुनाव धरती पर ही लड़ा जा रहा है।

आरके आनंद से पूछा, याद करो पहले कभी फरीदाबाद आए हो
इनेलो प्रत्याशी आरके आनंद ने अपने जनसंपर्क अभियान की फोटो फेसबुक पर अपडेट करते हुए वोट देने की अपील की है। उनकी इस अपील पर एक फेसबुक मित्र नरेश कुमार उनके बाहरी होने पर निशाना साधते हुए लिखते हैं कि आनंद साहब क्या आप पहले कभी फरीदाबाद आए हैं, याद करो। इसके अलावा उनके एक फेसबुक मित्र ने हर-हर मोदी की तरह ही हर-हर आनंद, घर-घर आनंद का नारा लिखा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें