फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश का मर्डर प्लान: टिल्लू ताजपुरिया की तरह हत्या की रची गई है साजिश, नोएडा पुलिस के हाथ लगे कई अहम इनपुट

Tue, 30 Jan 2024 11:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

कपिल मान गैंग के प्रमुख शूटर नवीन शर्मा को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। नीरज शर्मा ने कई अहम खुलासे किए हैं। नीरज शर्मा गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई की हत्या में शामिल था। 
विज्ञापन
गैंगस्टर प्रवेश मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुठभेड़ के दौरान नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या के मामले में कपिल मान गैंग के प्रमुख शूटर नवीन शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में नवीन शर्मा ने कई अहम खुलासे किए। इस दौरान पुलिस को दिल्ली में चल रहे गैंगवार के बारे में कई इनपुट मिले। 
विज्ञापन


दिल्ली के मंडोली जेल में बंद गैंगस्टर प्रवेश मान की जेल में ही हत्या करने की योजना कपिल मान गैंग ने बनाई थी। कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हुई हत्या की तर्ज पर ही इसे अंजाम देना था। हालांकि इसमें कपिल गैंग सफल नहीं हुआ, तब नोएडा में प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या कर दी गई। 

इस मामले में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार शूटर नवीन शर्मा और कपिल मान की गर्लफ्रेंड काजल के निशाने पर कपिल का चचेरा भाई रोमित मान भी था। रोमित मान नोएडा के सेक्टर 104 में सूरज की हत्या के मामले का वादी है और इसी की तहरीर पर नोएडा के कोतवाली सेक्टर 39 में मुकदमा दर्ज किया गया है। शूटर नवीन शर्मा की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस को दिल्ली के गैंगवार की हिट लिस्ट का इनपुट मिला है। नोएडा पुलिस इस इनपुट को दिल्ली पुलिस को देगी।
विज्ञापन


गैंगस्टर प्रवेश मान का भाई था सूरज मान
क्रू मेंबर सूरज मान गैंगस्टर प्रवेश मान का भाई था। प्रवेश मान दिल्ली की एक जेल में बंद है। सूरज यहां की पॉश लोटस पनाचे सोसायटी में किराएदार के रूप में रहता था। 19 जनवरी को जब वह जिम के बाद अपनी कार में बैठा था तो तीन लोगों ने उसे रोककर गोली मार दी थी। पुलिस ने इसे प्रवेश मान और कपिल मान के बीच आपसी झगड़े की वजह बताई थी। प्रवेश मान और कपिल मान दोनों ही दिल्ली के खीरी खुर्द गांव के रहने वाले हैं। लगभग 15 साल पहले  प्रतिष्ठा के विवाद में इस दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। गैंगवार में अब तक दोनों तरफ से पांच लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें