फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लडखड़ाई पिंक ऑटो सुविधा, निर्भया कांड के बाद हुई थी शुरुआत

Wed, 06 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पिंक ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कमिश्नरी की पुलिस का रवैया बेहद लापरवाही वाला है। दिल्ली में निर्भया कांड के बाद गुड़गांव पुलिस ने महिलाओं के लिए पिंक ऑटो की शुरुआत की थी, जो शहर की सड़कों से गायब होने लगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा पिंक ऑटो चलाने के लिए की गई पहल की हवा निकल गई है। कारण इसके लिए बनाए गए बूथ की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि हुडा सिटी सेंटर पर पिंक ऑटो बूथ बंद हो गया है। वहीं गुड़गांव-महरौली रोड पर चलने वाले ऑटो बूथ पर ही यह सेवा रह गई है।

ऑटो बूथ पर एक पुलिस अधिकारी व दो सिपाही को तैनात किया गया। बूथ अधिकारी एक माह से अवकाश पर है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात का पता ही नहीं है। बूथ पर क्या हो रहा है इसकी जांच पड़ताल करने वाला कोई नहीं है। पेश है अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


समय-1:05 बजे
स्थान: हुडा सिटी सेंटर
 मेट्रो से उतरकर लोग ऑटो लेकर जा रहे हैं। चारों ओर ऑटो तो नजर आ रहे हैं। सवारी के पीछे ऑटो चालक दोड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है। जिसकी जितने रुपये में बात बन रही है, वह सवारी लेकर निकल रहा है। वहीं महिलाओं के लिए दूर-दूर तक कोई पिंक ऑटो नजर नहीं आया।

समय-1:30 बजे
स्थान-गुड़गांव-महरौली रोड
दिल्ली-मेट्रो रेल से सवारी उतर रही है। कुछ लोग बूथ से पर्ची लेकर निकल रहे हैं। महिलाओं के लिए बूथ पर कोई पिंक ऑटो नजर नहीं आ रहा है। वहीं महिलाओं में भी पिंक ऑटो को लेकर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखी।
विज्ञापन


इसे भी जाने
: दिल्ली में निर्भया कांड के बाद कमिश्ररी की पुलिस ने पिंक ऑटो की शुरुआत की थी।
: वर्तमान समय में इसकी व्यवस्था देखने वाला कोई नहीं है।
: 9 से 12 बजे सुबह दिखता है महिला सवारियों का दबाव
40 पिंक ऑटो चल रहे शहर में कहने के लिए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें