फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी सेमेस्टर और एलएलबी की परीक्षा आज से

Mon, 19 Jan 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स और एलएलबी के सेेमेस्टर एग्जाम मंगलवार से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही रोल नंबर और रोल लिस्ट भेजनी होती है लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण न तो रोल नंबर पहुंचा है और न ही रोल लिस्ट।

वहीं ऑनलाइन जो एडमिट कार्ड अपलोड किए गए हैं, उन्हें डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है। देर शाम तक कॉलेज प्रशासन ऊहापोह की स्थिति में रहे।

सीसीएसयू की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। यूनिवर्सिटी एग्जाम का शेड्यूल तय समय पर बनाती है लेकिन उसकी तैयारियों में हमेशा पीछे रह जाती है।

यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स और एलएलबी के सेमेस्टर परीक्षा मंगलवार से शुरू होने जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में किन-किन कॉलेजों के सेंटर भेजे गए है उसकी लिस्ट भी आ गई है लेकिन छात्रों की रोल लिस्ट व रोल नंबर कॉलेजों में नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


एसडी डिग्री कॉलेज की प्रिंसिपल डा. मंजु गोयल के मुताबिक एलएलबी में पहली बार सेमेस्टर एग्जाम होंगे। रोल लिस्ट व नंबर न मिलने पर परेशानी हो रही है। जिन आठ कॉलेजों का सेंटर यहां आया है, कॉलेज प्रशासन वहां से छात्रों के रोल नंबर व नाम मंगाए हैं।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने रोल नंबर व लिस्ट नहीं भेजी है। ऐसा लगभग हर एग्जाम में होता है। इधर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है। वेबसाइट पर लोड ज्यादा पड़ने पर बीच-बीच में सर्वर ठप हो जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें