फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पीके’ है.. इसे बंद करो

Mon, 19 Jan 2015 10:50 PM IST
अमर उजाला/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर अस्पताल में कार्यरत नेपाली नौकर बिना ट्रांजिस्टर का ‘पीके’ बन गया। उसने कपड़े उतारकर राह चलती महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसीं और अश्लील इशारे किए।
विज्ञापन


महिलाओं की शिकायत अस्पताल के डॉक्टर ने ही उसके खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कविनगर में रविवार शाम उस वक्त हंगामा हो गया, जब शराब के नशे में धुत एक युवक ने बेशर्मी से महिलाओं और युवतियों को परेशान किया।

आरोप है कि नशे में टल्ली होकर कपड़े उतार दिए और महिलाओं-युवतियाें की ओर गंदे इशारे करने लगा। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

एसएसआई मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि पकड़ा गया युवक रामू है। वह नेपाल का रहने वाला है। कविनगर स्थित एक अस्पताल में पांच वर्षों से कार्यरत था।

मामला डॉक्टर के पास पहुंचा तो उन्होंने ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी जेल भेज दिया। रामू ने पुलिसवालों से कहा कि वह नशे में था, इसलिए बहक गया। वह अपने किए पर शर्मिंदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें