फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडख़ल और बाराही को संवारने के लिए जनता देगी सुझाव

Thu, 01 Dec 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दोनों पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
बड़खल झील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडख़ल झील और बाराही तालाब को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किए जाने के बाद अब इनके कायाकल्प को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों ही धरोहरों को एक बार फिर एनसीआर का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाया जाए।
विज्ञापन


इसके लिए शहर की जनता से सुझाव और खाका तैयार करने में मदद ली जाएगी। बाकायदा, इसके लिए प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में जिस क्षेत्र को विकसित किया जाना है, उसमें बडख़ल झील प्राथमिक है।

इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद का बाराही तालाब भी इस प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, बडख़ल झील का खोया आस्तित्व वापस लाने के लिए पर्यटन विभाग भी कई सर्वे करा चुका है। हालांकि, अब तक इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


अब स्मार्ट सिटी के तहत इनके कायाकल्प की योजना को ध्यान में रख नगर निगम लोगों से सुझाव मांगेगा। फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी की सीईओ सोनल गोयल ने बताया कि जल्द ही एक प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। जिसका डिजाइन बेहतर होगा, उसपर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें