फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के रडार पर आए धनकुबेर

Thu, 01 Dec 2016 01:40 AM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरूग्राम

सार

दीमापुर, गुरुग्राम से प्रतिबंधित करेंसी पकड़े जाने के बाद सतर्कता बढ़ी
विज्ञापन
नोटबंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी के धनकुबेर आयकर विभाग के निशाने पर हैं। प्रतिबंधित करेंसी की खेप पकड़े जाने से गुरुग्राम में सतर्कता बढ़ गई है। प्रमुख आयुक्त आयकर विभाग की मानें तो 31 दिसंबर के बाद कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन


हिसार से नागालैंड के दीमापुर चार्टड प्लेन से जाने वाली नोटों की खेप पकड़े जाने पर गुरुग्राम के उद्योगपति का नाम सामने आया है। 24 घंटे के दौरान दो स्थान पर 50 लाख पकड़े जाने के बाद से आयकर विभाग व पुलिस टीम हरकत में है।

पुलिस की ओर से दिल्ली को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग से लेकर अन्य 18 प्वाइंट पर नाका लगाया गया है। जिनसे गुजरने वालों पर पुलिस की नजर है। पुलिस वाहनों की डिग्गी खोलकर जांच कर रही है। आयकर विभाग के निशाने पर शहर के बिल्डर, एक्सपोर्टर और शराब कंपनी चलाने वाले हैं।
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से मिल रही गाइडलाइन पर सर्विलांस चल रहा है। आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई 31 दिसंबर के बाद शुरू होगी। -सूरजभान नैन, प्रमुख आयुक्त आयकर विभाग गुरुग्राम।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें