फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चीन की मोबाइल कंपनी को लेकर दनकौर में लोगों का फूटा गुस्सा, कंपनी के अधिकारियों को पीटा, वजह आई सामने

Thu, 26 Oct 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)

सार

करीब एक माह पूर्व भी कुछ इसी तरह का बवाल कंपनी में हो चुका है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
हंगामा करते श्रमिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र की नामचीन निर्माणाधीन मोबाइल कंपनी के करीब चार हजार श्रमिकों ने गुरुवार को हड़ताल कर कार्य का बहिष्कार किया। कंपनी के अधिकारी वार्ता करने पहुंचे तो हड़ताली कर्मियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इससे अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह अधिकारियों को भीड़ से बचाया। श्रमिकों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने तीन माह से वेतन नहीं दिया है। वेतन मांगने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। 

विज्ञापन


निर्माणाधीन कंपनी में बंगाल, नेपाल व बिहार सहित अन्य राज्यों के करीब चार हजार श्रमिक काम कर रहे हैं। सभी श्रमिक कंपनी परिसर में ही रहते हैं और तीन माह से वेतन नहीं दिया गया। इसके विरोध में गुरुवार को सभी श्रमिक कंपनी के अंदर एकत्रित हुए और हड़ताल करने का निर्णय लिया। अधिकारियों पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप भी लगाया। इस दौरान कंपनी अधिकारियों ने श्रमिकों के साथ हाथापाई की तो उन्होंने अफसरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद कंपनी में श्रमिक एकत्र हो गए और किसी तरह मामला शांत हो सका। श्रमिकों का कहना है कि कंपनी के अधिकारी वेतन समेत अन्य समस्याओं का समाधान नहीं करते हैं तो हड़ताल जारी रहेगी। करीब एक माह पूर्व भी कुछ इसी तरह का बवाल कंपनी में हो चुका है। उधर, पुलिस का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच करने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें