फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने 500 नोट खपाने का खेल, ड्रम में भरवाया पेट्रोल

Fri, 02 Dec 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

डिब्बो व ड्रमों में लोग भरवा रहे पेट्रोल व डीजल
विज्ञापन
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

500 रुपए के पुराने नोट पेट्रोल पंपों पर ही लिए जा रहे हैं। जिसका फायदा लोग उठा रहे हैं। यह नोट शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद से पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। लिहाजा पुराने नोट खपाने के लिए शहर के पेट्रोल पंपों पर बृहस्पतिवार को लोगों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिली। लोग सिर्फ अपने वाहनों की टंकियां फुल नहीं करा रहे थे।
विज्ञापन


बल्कि ड्रम व छोटे कट्टियों तक लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वह हजारों रुपए का पेट्रोल इन ड्रमों में भरवा रहे हैं। जिसके एवज में वह पेट्रोल पंप पर 500 रुपए की पुराने नोट देते रहे। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंप पर यही नजारा देखने को मिला। बताते चलें कि पहले 500 रुपए के यह नोट 15 दिसबंर तक चलने थे।   लेकिन इसे आज रात मध्यरात्रि के बाद से पूरी तरह से बंद कर दिया गया। लिहाजा जमाखोरों की नींदे उड़ गई। नोट खपाने के लिए वह पेट्रोल पंपों पर डिब्बे, ड्रम लेकर पहुंच गए। एक बार में तीन से चार डिब्बों में 60 से 80 लीटर पेट्रोल-डीजल भरवाकर ले जाया गया।  
विज्ञापन
वहीं, कुछ लोग कंपनी का लेटर पैड भी लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचे। जिसमें बड़े-बड़े जनरेटर व कंपनियों की मशीने आपरेट करने के लिए डीजल का हवाला देते हुए ड्रमों में डीजल भरवाया गया। ऐसे में उन लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। जो लाइन में लगकर वाहन में पेट्रोल भरवाने का इंतजार करते दिखे।   हालांकि ऐसा कहा जाता है कि डिब्बों में पेट्रोल व डीजल नहीं दिया जाएगा लेकिन इस विषय पर सेक्टर-12 पेट्रोल संचालक कंवार कल्सी ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि पेट्रोल व डीजल ड्रमों व डिब्बों में नहीं दिया जा सकता। ऐसे में डिब्बों में तेल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें