फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आहार मेले में आ रहे दुनिया भर से लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स कर रहे शिरकत, 18 देश ले रहे हैं हिस्सा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। 38वां अंतरराष्ट्रीय खाद्य व आतिथ्य मेला 2024 (आहार) का आयोजन भारत मंडपम के हॉल नंबर एक से 14 में आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय मेला 11 मार्च तक चलेगा। इसमें देश-विदेश के 1800 से ज्यादा एग्जीबिटर्स आए हैं। अलग-अलग राज्यों से खासतौर पर सोया, दूध, चावल, मशरूम से बने विभिन्न उत्पाद, पैकेजिंग मेटेरियल और अन्य खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित किया है।

इस बार मेले में नए स्टार्टअप को मौका दिया गया है, ताकि उन्हें व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिल सकें। मेले का उद्देश्य होटल उद्योग और पर्यटन क्षेत्र को दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जगहों में बढ़ावा देना है। नए आइडिया व स्टार्टअप को नई तकनीक के साथ लोगों के सामने लाना है। इस मेले के माध्यम से खाद्य व पेय पदार्थ, खाद्य और पेय उपकरण, जिसमें उत्पाद को तैयार करने से लेकर उसकी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और उत्पाद से जुड़ी तकनीक, एक्वाकल्चर व सी फूड (समुद्री उत्पाद), डेयरी उत्पाद को प्रदर्शित करना शामिल है। यहां पर थोक विक्रेता, कैटरर्स, होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोग और रेस्त्रां मालिक अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



300 रुपये की है प्रति व्यक्ति टिकट
मेले में अभी तक 30 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं, जबकि आईटीपीओ का कहना है कि इसमें आखिरी दिन तक एक लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। मेले की ऑनलाइन टिकट आईटीपीओ की वेबसाइट से लोग खरीद सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था गेट नंबर चार में है। यहां एक दिन के लिए प्रति व्यक्ति टिकट तीन सौ रुपये हैं। वहीं, सभी दिनों के लिए टिकट एक हजार रुपये का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें