फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज से लौटते लोगों पर हमला, छह घायल

Fri, 25 Sep 2015 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चिलावली में ईद की नमाज पढ़ने के बाद घर लौट रहे एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। लाठी डंडों से पीटने के अलावा गोलियां भी चलाई गईं। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों में तीन की दशा गंभीर है। घायलों को नल्हड़ अस्पताल नूंह में भर्ती कराया गया। चिक्तिसकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।

घायलों में से एक नजीर ने बताया कि गांव में एक चौपाल व कुछ नालियों का निर्माण करीब छह माह पहले एक ठेकेदार द्वारा कराया गया था। उसने भी इस निर्माण कार्य में मजदूर लगाकर निर्माण कार्य किया था।
विज्ञापन


जिन लोगों ने मजदूरी की थी उनकी रुकी मजदूरी बृहस्पतिवार को ठेकेदार ने निवर्तमान सरपंच के पति तौफीक को दे दी। जब मजदूरी लेने के लिए वह निवर्तमान सरपंच के पति के पास पहुंचा तो उन्होंने व उनके परिजनों ने लेनदेन को लेकर उसके साथ झगड़ा कर दिया।

शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने पहुंचकर मामला रफा दफा करा दिया। शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद लौटते समय निवर्तमान सरपंच के गुट के लोगों ने घेरकर उस पर व उसके परिजनों पर हमला कर दिया।

नजीर ने ने बताया कि इस झगड़े में उसके भाई कमाल, रोशन व शाकिर को गंभीर चोटें लगी हैं। जबकि भतीजा जमशेद, रुसमान व चाचा शौकीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें नल्हड़ में भर्ती कराया गया था।

लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिक्तिसकों ने  दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया अन्य घायलों का इलाज नल्हड़ अस्पताल में चल रहा है। जब थाना प्रभारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि झगड़ा तो हुआ है। वह इस मामले की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें