फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बस लाइन ही लगती है, मिलता कुछ नहीं है!

Thu, 01 May 2014 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हर महीने की 30 तारीख को लंबी लाइन में खड़े होने के बाद नंबर आता है लेकिन डिपो वाला तब गेहूं देने के लिए मना कर देता है।
विज्ञापन


दरअसल ये शिकायत कोई एक व्यक्ति की नहीं है बल्कि सैकड़ों लोगों की है। खाद्य सुरक्षा योजना में मिलने वाले राशन को लेकर शिकायतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब न्यू बसेलवा कॉलोनी के लोगों ने अतिरिक्त जिला उपायुक्त से डिपो होल्डर के खिलाफ राशन न देने की शिकायत की है।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाले सुरेश ने बताया कि योजना के तहत हर माह की 30 तारीख को गेहूं दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा होता नहीं।

लोग इस दिन गेहूं लेने डिपो पर पहुंच जाते हैं। डिपो वाला पूरे दिन लोगों को लाइन में खड़ा रखता है। इसके बाद लोगों से कह देता है कि राशन नहीं मिलेगा।

बसेलवा निवासी निर्मला ने बताया कि पिछले माह भी डिपो होल्डर ने कई लोगों को राशन वितरित नहीं किया था। ऐसे में गरीब लोगों को उनका हक कैसे मिलेगा।

निर्मला के अनुसार एडीसी को मामले की शिकायत सौंपकर जांच कराने को कहा गया है। डिपो होल्डर द्वारा राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है। इसलिए उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। अतिरिक्त उपायुक्त गरिमा मित्तल के अनुसार मामले में खाद्य आपूर्ति अधीक्षक को जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें