फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नागरिक अस्पताल में पंजीकरण काउंटर से ओपीडी तक मरीज गर्मी झेलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजीकरण कांउटर पर शेड का अभाव, घंटों कतारों में खड़े रहने को मजूबर हैं मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भीषण गर्मी और उमस के बीच मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण मरीज घंटों गर्मी में कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज पहुंचते हैं, पर्याप्त बैठने और शेड की व्यवस्था का अभाव उनकी मुश्किलें बढ़ा रहा है।


सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ आने वाले परिजनों को हो रही है। उमस और तेज गर्मी के कारण लंबी कतारों में इंतजार करते हुए कई मरीजों की तबीयत बिगड़ रही है। अस्पताल परिसर में गर्मी के कारण तीन महिलाएं चक्कर खाकर गिर गईं। ऐसे में महिलाओं के साथ आए पुरुष परिजनों को महिला पंजीकरण काउंटर पर जाकर पंजीकरण कराना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पंजीकरण काउंटर के बाहर शेड बनाने को लेकर संबंधित विभाग से चर्चा की जा रही है। प्रयास है कि जल्द व्यवस्था बनाई जाए, ताकि मरीजों को धूप और गर्मी में कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।-
डाॅ. नीना, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें