फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहमति के बावजूद आदेश जारी न होने पर भड़के कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल
विज्ञापन

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम, नगरपालिका, नगर परिषद और अग्निशमन (फायर) विभाग के कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के विरोध में सुखराली स्थित सामुदायिक भवन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के बैनर तले समझौता लागू करवाओ, संगठन मजबूत बनाओ जिला स्तरीय रैली का आयोजन संघ के राज्याध्यक्ष बसंत कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक मानी गई मांगों के आधिकारिक पत्र जारी नहीं किए गए तो प्रदेश के 50 हजार से अधिक कर्मचारी 6 अगस्त से 3 दिवसीय महा-हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीती 13 मई को सरकार और नगरपालिका कर्मचारी संघ तथा हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। बैठक में सरकार ने गुरुग्राम सहित प्रदेशभर के छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने, उन्हें पक्का करने और उनकी 17 प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति जताते हुए 30 जुलाई तक विभागीय आदेश जारी करने का पक्का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव मांगेराम तिगरा और फायर यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के नकारात्मक रवैये के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में 7 से 22 जुलाई तक प्रदेश के सभी 22 जिलों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्यव्यापी अभियान में फरीदाबाद की जिला स्तरीय रैली बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें