फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस ट्रेन में वेलकम ड्रिंक्स से होगा यात्रियों का इस्तकबाल

Sun, 22 Sep 2019 06:47 AM IST
Trainee Trainee नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेजस एक्स्प्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

तेजस ट्रेन में चढ़ते ही वेलकम ड्रिंक्स से यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। सफर के दौरान आपको पांच सितारा होटल में परोसे जाने वाले लजीज व्यंजनों का पूरा मेन्यू मिलेगा। सफर के दौरान खाने में बटर चिकन मसाला, पनीर टिक्का और मसाले वाली पूरी- सब्जी से लेकर लच्छा पराठा तक मिलेगा। तहजीब के शहर लखनऊ की सेवइयां का भी स्वाद ले सकते हैं। दक्षिण भारतीय खाने के शौकीन लोगों के लिए भी ट्रेन में उपमा, सांभर बड़ा, उत्पम समेत कई डिशेज मिलेंगी।

विज्ञापन


यही नहीं पूरे सफर में जब और जितना चाहे साफ्ट ड्रिँक्स ले सकते हैं। बस खाने- पीने के लिए आपसे टिकट बुक कराते वक्त ही इसका पैसा वसूल लिया जाएगा। तेजस ट्रेन में न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि वंदे भारत ट्रेन से भी बेहतर खाना मिलेगा। लखनऊ से दिल्ली आने वाले यात्रियों को जहां लजीज नाश्ता मिलेगा तो नई दिल्ली से शाम के वक्त लखनऊ जाने यात्रियों के लिए डिनर का इंतजाम रहेगा। हालांकि इस ट्रेन में खाना काफी महंगा होगा। एक्जीक्यूटिव क्लास में नाश्ता 245 तो खाना 340 रुपये में मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें