फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Security Breach : पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका, आठ सुरक्षाकर्मी निलंबित, सख्ती बढ़ेगी

Fri, 15 Dec 2023 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारी कह रहे है कि शुरुआती जांच में किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है। जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने बुधवार सुबह नौ बजे पास लिए थे। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद पर हमले की बरसी वाले दिन को हंगामे के लिए चुनना, एक सांसद के जरिए संसद के पास हासिल करना, रेकी करना और डेढ़ साल से प्लानिंग... ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिनसे बड़ी साजिश की बू आ रही है। सवाल ये है कि क्या इसके पीछे भी कोई मास्टरमाइंड है। हालांकि, पुलिस अधिकारी कह रहे है कि शुरुआती जांच में किसी साजिश की बात सामने नहीं आई है। जांच में पता लगा है कि आरोपियों ने बुधवार सुबह नौ बजे पास लिए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी सोशल मीडिया पर भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे। आरोपी वर्ष 2015 में सबसे पहले चंडीगढ़ में एक प्रदर्शन के दौरान मिले थे। इसके बाद साजिश के लिए सभी डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले। इसके नौ महीने बाद सभी एक बार फिर से मिले और तभी प्लान बनाया गया। बजट सत्र के दौरान मनोरंजन संसद के भवन की पूरी रेकी की गई। इससे पता चला कि संसद भवन में सुरक्षाकर्मी जूतों की जांच नहीं करते।  जुलाई में सागर लखनऊ से आया और संसद भवन के बाहर की रेकी की।  इसके बाद 10 दिसंबर को एक एक कर सभी अपने अपने राज्य से दिल्ली पहुंचे। मनोरंजन फ्लाइट से दिल्ली आया था। 

सभी 10 दिसंबर की रात गुरुग्राम में विक्की के घर पहुंचे। 13 दिसंबर को सुबह लगभग नौ बजे महादेव रोड से सांसद के पास को कलेक्ट किया। इसके बाद सभी इंडिया गेट पर मिले, जहां आपस में कलर वाला पटाखा बांटा गया। इसके बाद आरोपी संसद भवन पहुंचे और स्मॉग कलर अटैक कर दिया। आरोपी ललित झा इस अटैक का वीडियो बना रहा था, जैसे ही हंगामा हुआ वो सभी का मोबाइल लेकर भाग गया। गुरुग्राम निवासी विशाल को इनके ग्रुप का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन


संसद में मौजूद माननीयों को हो सकता था खतरा
संसद भवन के अंदर आरोपी सागर शर्मा व मनोरंजन डी ने जो स्मोक केन चलाए हैं, उनसे माननीयों के लिए खतरा हो सकता था। दिल्ली पुलिस ने जो प्राथमिकी दर्ज की है, उसमें इसके बारे में अवगत कराया गया है। साथ ही चलाने का तरीका भी बताया गया है। लोकसभा के उपनिदेशक ओंकार सिंह की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।  

संसद मार्ग थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी जिन स्मोक केन को संसद के अंदर ले गए उन पर चेतावनी लिखी हुई है कि इनको कभी भी घर के अंदर या बंद स्थान पर न चलाएं। चलाते समय चश्मा और दस्ताने पहनें। संसद भवन चारों तरफ से बंद था। ऐसे में धुंए से माननीयों को नुकसान हो सकता था। प्राथमिकी में संसद मार्ग थाने के कार्यवाहक थानाध्यक्ष विनय कुमार ने लिखा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वह अन्य स्टाफ के साथ नए संसद भवन भवन के निदेशक सुरक्षा के कार्यालय पहुंचे। वहां पर मिले लोकसभा के उप निदेशक ने सागर शर्मा व मनोरंजन डी को पुलिस को सौंपते हुए शिकायत दी। साथ ही दोनों के आधार कार्ड व पास दिए। 

आठ सुरक्षाकर्मी निलंबित, सख्ती बढ़ेगी
सुरक्षा में सेंध के मामले में लोकसभा सचिवालय ने संसद भवन की सुरक्षा में तैनात आठ सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस बीच, संसद में बृहस्पतिवार को सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त रहे। लोगों के जूते तक उतरवा तलाशी ली गई। संसद के मकर द्वार से सांसदों के अलावा किसी को प्रवेश नहीं मिला। यहां तक कि मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा को भी दूसरे द्वार से जाना पड़ा। इस बीच, दोनों सदनों की दर्शक दीर्घा पर सामने शीशे की दीवार लगाने का भी फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें