फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की सूचना पर मचा हड़कंप, टॉयलेट में टिशू पेपर पर लिखी मिली यह बात

Thu, 16 May 2024 10:14 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया प्लेन में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर बम लिख हुआ था। सूचना के बाद पूरी फ्लाइट में तलाशी अभियान चलाया गया। यात्रियों के सामान से लेकन फ्लाइट के कोने-कोने को खंगाला गया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई हवाईअड्डे पर दिल्ली-वडोदरा एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उस समय दहशत फैल गई, जब चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा, जिस पर बम शब्द लिखा हुआ था।

विज्ञापन


बम की सूचना पर तुरंत यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। मौके पर पहुंची बम एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में यात्री दूसरी से यात्रियों को रवाना किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया प्लेन में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर बम लिख हुआ था। जिसे देखते ही यात्री और चालक दल में हड़कंप मच गया। यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि घंटों छानबीन के बाद भी कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 15 मई की शाम लगभग 7:30 बजे वड़ोदरा के लिए प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट के शौचालय में एक टिशू पेपर पाए जाने के बारे में एक सूचना प्राप्त हुई, जिस पर बम शब्द लिखा हुआ था। सूचना के बाद पूरी फ्लाइट में तलाशी अभियान चलाया गया। फ्लाइट के कोने-कोने से लेकर यात्रियों के सामान तक को खंगाला गया। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें