फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक मार्च से ROB पर भरिए फर्राटा

Mon, 03 Feb 2014 06:19 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में रहने वाले लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। एक मार्च से बड़खल रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) पर आप वाहन से फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन


क्योंकि रेलवे प्रशासन ने अपने हिस्से का काम पूरा कर हुडा अधिकारियों को ब्रिज हैंडओवर कर दिया है। हुडा ब्रिज को फाइनल टच देने का काम कर रहा है, जिसे पूरा करने का लक्ष्य 28 फरवरी तय किया गया है।

बड़खल चौक के पास नेशनल हाईवे पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए सूरजकुंड और बड़खल की तरफ पड़ने वाले दर्जनों सेक्टरों व कॉलोनियों के लोगों को लाभ देने के लिए बड़खल आरओबी को दो से चार लेन का तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरओबी पर स्लैब डालने का काम पूरा कर लिया गया है। अब फिनिशिंग का काम जारी है। फरवरी माह के अंत तक काम पूरा कर एक मार्च से इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अभी सूरजकुंड रोड का भी चौड़ीकरण हो रहा है। ऐसे में गुड़गांव व दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को इसका लाभ मिलेगा। बड़खल रेलवे ओवर ब्रिज के रास्ते नेशनल हाईवे पर आने जाने वाले वाहन ब्रिज के फोर लेन हो जाने से जाम मुक्त सफर का आनंद ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें