फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल से मिल रही है बस तारीख पर तारीख

Mon, 03 Feb 2014 06:09 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद बाईपास रोड का काम पूरा करने के लिए हुडा ने नई डेडलाइन तय कर दी है। अब 28 फरवरी तक सड़क का काम पूरा होगा।
विज्ञापन


बाईपास 2010 में ही बनकर तैयार होना था, तब से अब तक न जाने कितनी बार इसकी तारीख आगे बढ़ चुकी है।

खेड़ी पुल के पास लगभग 50 मीटर हिस्से में सड़क बनाने और चौराहा तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी जगह पर बाईपास रोड का काम खेड़ी पुलिस चौकी की वजह से प्रभावित था, जिसे हटाने को कह दिया है।

हुडा की ओर से सेक्टर-37 से सेक्टर-59 तक 27 किलोमीटर लंबा बाईपास रोड तैयार किया गया है। पुलिस चौकी के शिफ्ट होने के बाद यहां पर रोड बनाने और खेड़ी पुल पर चौराहा बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को चौकी हटाने के लिए पत्र लिखा गया था, जिसकी हरी झंडी मिल गई है। यह काम फरवरी के अंत तक पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें