फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट में छह महीने में बिके 15 हजार फ्लैट, दिसंबर तक 40 हजार को पजेशन का आकलन

Tue, 21 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खरीदारों का रुझान फिर से दिखने लगा है। यह दावा एक एजेंसी ने अपने सर्वे में किया है, जिसके मुताबिक छह माह में 15021 फ्लैट बिके हैं। एजेंसी प्रॉप टाइगर ने जनवरी से जुलाई के बीच फ्लैटों की बिक्री को लेकर कई शहरों का सर्वे किया गया। 
विज्ञापन


सर्वे के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पहली छमाही में 15021 फ्लैटों के बिकने का बात कही गई है, जबकि पिछले साल 8476 फ्लैट ही बिके थे। पिछले साल के मुकाबले 77 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। 

संस्था ने अनुमान लगाया है कि साल के अंत तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में करीब 40 हजार फ्लैट तैयार हो जाएंगे। इन पर रजिस्ट्री होते ही पजेशन मिल सकेगा। इस साल ग्रेनो मेट्रो के शुरू होने का भी इस क्षेत्र को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेडाई के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अमित मोदी भी इन आंकड़े से इत्तेफाक रखते हैं। उनका कहना है कि ग्रेनो वेस्ट में ग्राहकों का रुझान बढ़ता दिख रहा है। दिसंबर तक 40,000 लोगों को घर का लक्ष्य भी अधिक नहीं है। 

वहीं साया ग्रुप के सीएमडी विकास भसीन का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट रियल एस्टेट सेक्टर के लिए फिर से उम्मीद जगा रहा है। गौड़ संस के एमडी मनोज गौड़ कहते हैं कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो चलने से खरीदारों का रुझान और बढ़ेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें