फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर ने कनॉट प्लेस में महिला को कुचला, 50 मीटर तक घसीटा

Tue, 21 Aug 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
इसी गाड़ी से महिला को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में कनॉट प्लेस में रविवार रात जीप की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला जीप के पहिये में फंसकर 50 मीटर तक घिसटती चली गई, लेकिन जीप चला रही युवती को इस बात का पता नहीं चला। 
विज्ञापन


लोगों ने महिला को देखकर शोर मचाकर जीप रोकने की कोशिश की। बाद में पुलिस ने बैरीकेड लगाकर जीप को रुकवाया। पुलिस ने जीप चला रही श्रेया अग्रवाल (20) को गिरफ्तार कर लिया।

मूलत: बरेली (यूपी) की रहने वाली श्रेया मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। फिलहाल पुलिस ने श्रेया को जमानत दे दी है। वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए दिल्ली आई थी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि श्रेया के पिता यूपी के बड़े ट्रांसपोर्टर हैं। वहीं मरने वाली महिला की शिनाख्त फूलवती (50) के रूप में हुई। वह गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास रैन बसेरे में रहती थी। 
 

पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस थाने में तैनात हवलदार नरेश और सिपाही राजेश रविवार रात शहीद भगत सिंह मार्ग पर आउटर सर्किल की ओर से आने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे थे। 

रात करीब सवा नौ बजे पुलिसकर्मियों ने देखा कि शिवाजी स्टेडियम की तरफ से गलत दिशा से काले रंग की जीप आ रही है, जिसके पीछे लोग दौड़ रहे हैं और जीप को रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत बैरीकेड लगाकर जीप को रोक लिया। जीप को युवती चला रही थी और उसमें दो अन्य लड़कियां बैठी थीं।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को बताया कि जीप के पिछले पहिये में एक महिला फंसी है, जिसे युवती ने जैन चावल वाले रेस्तरां के पास टक्कर मार दी थी और जीप को वहां से भगाकर ले जा रही थी।

पुलिस ने घायल महिला को निकालकर उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिनाख्त फूलवती के रूप में हुई। पुलिस ने जीप चला रही श्रेया अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें