फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी पर गिरी गाज,  ओएसडी संतोष कुमार को किया गया निलंबित

Tue, 01 Oct 2024 10:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर कमर्शियल भूखंड के आवंटन में अपने जानकारों को प्राथमिकता देने का आरोप लगा था। 
 
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार को शासन ने निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर कमर्शियल भूखंड के आवंटन में अपने जानकारों को प्राथमिकता देने का आरोप लगा था। दो आवेदकों ने उनकी शासन से शिकायत की थी। उन पर आरोप था कि उन्होंने कमर्शियल भूखंड के आवंटन की स्कीम में आवेदकों को आवेदन नहीं करने दिया था। 

विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में ग्रेनो प्राधिकरण की कामर्शियल भूखंड की योजना आई थी। जुलाई के अंतिम सप्ताह में दोनों आवेदकों ने इसकी शिकायत शासन में की थी। शासन स्तर से जांच में आदेश दिए गए थे। जांच में शिकायतकर्ताओं की शिकायत सही पाई गई। प्रमुख सचिव औद्योगिक अनिल सागर ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें