फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मंचन को बेहतर करने के लिए रामलीला कमेटियों में प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने प्रदर्शन को आकर्षक और प्रभावी दिखाने के लिए नई-नई तकनीकों व थीम का करेेंगी इस्तेमाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में रामलीला मंचन को बेहतर करने के लिए इस बार प्रमुख कमेटियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। येे कमेटियां अपने प्रदर्शन को सबसे आकर्षक और प्रभावी दिखाने के लिए नई-नई तकनीकों और थीम का इस्तेमाल कर रही हैं। खासकर, मंच को इस तरीके से तैयार किया जा रहा है कि उनमें परंपरागत शैली बनी रहे, साथ ही आधुनिक तकनीक से भी लैस हो। कमेटियां अपने मंच देश के प्रमुख मंदिरों की आकृति पर तैयार करा रही हैं।
लालकिला के सामने मैदान में रामलीला कराने वाली राजधानी की तीनों प्रमुख कमेटियों ने मंचन में रामायण धारावाहिक की तरह हाईटेक तकनीक का उपयोग करने किया है। इसी तरह अशोक विहार फेस-दो की कमेटी, चिराग दिल्ली की कमेटी, द्वारका की कमेटी समेत अन्य बड़ी रामलीला कमेटियों ने रामायण धारावाहिक की भांति मंचन में भव्य दृश्य प्रस्तुत करने की तैयारी की है। इस दौरान वह अत्याधुनिक लाइटिंग, साउंड इफेक्ट्स और डिजिटल प्रोजेक्शन्स का उपयोग करेंगी। इन कमेटियों ने कलाकारों के लिए खासतौर पर वैसे ही वस्त्र और शस्त्र तैयार करवाए हैं, जैसे कि रामायण धारावाहिक में दिखाए गए थे। इससे न केवल कलाकारों का प्रदर्शन और प्रभावी होगा, बल्कि दर्शकों के लिए भी यह एक नया अनुभव होगा। पारंपरिक पोशाकों और शस्त्रों का अद्यतन संस्करण इस बार की रामलीला को खास बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला का प्रमुख उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जागरूक करना होता है। इसी के तहत कमेटियों ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। बड़े-बड़े नेताओं और धार्मिक हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा दो-तीन रामलीला कमेटियों के मंच पर नेता व अभिनेता भी अभिनय करेंगे। लिहाजा इस वर्ष की रामलीला न केवल धार्मिक आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करेगी, बल्कि यह नई तकनीक और पारंपरिक मूल्यों का संगम भी होगी। श्रद्धालुओं को जहां रामायण धारावाहिक की याद ताजा होगी, वहीं नई तकनीक और कलाकारों का शानदार प्रदर्शन इसे एक यादगार अनुभव बनाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें