फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSPC 2024: राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता, युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना मकसद

Wed, 17 Jul 2024 02:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का 1 जुलाई से 21 अगस्त तक आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र भाग ले सकते हैं। छात्रों को पंजीकरण शुल्क के रूप में अपने घर पर किसी भी पौधे के 10 बीज बोने होंगे और उनकी फोटो लिंक https://ecomitram.app/nspc24 पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
NSPC 2024 - फोटो : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्रों के अलावा शिक्षक भी भाग ले सकते हैं। 1 जुलाई से 21 अगस्त तक आयोजित हो रही इस प्रतिगोतिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। भाग लेने वाले सभी छात्रों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागिता के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अनियंत्रित वैश्विक जलवायु परिवर्तन के उभरते खतरों (बाढ़, चक्रवात, बादल फटना, जंगल में आग इत्यादि) की गहन जटिलता को समझने के लिए युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करना है। वहीं, पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करना, उनके शमन के लिए कार्य कौशल योग्यता और दृष्टिकोण पर ज्ञान प्राप्त करना, पर्यावरण की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार करना तथा पृथ्वी को हरित और सुरक्षित ग्रह बनाने के लिए अधिकतम विद्यार्थियों की सक्रियता एवं भागीदारी को प्रोत्साहित करना इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन ऑनलाइन पंजीकरण होगा। छात्रों को पंजीकरण शुल्क के रूप में अपने घर पर किसी भी पौधे के 10 बीज बोने होंगे और उनकी फोटो लिंक https://ecomitram.app/nspc24 पर अपलोड करनी होगी। प्रतिगोगिता के परिणाम की घोषणा 30 अगस्त को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है
ग्रुप ए- कक्षा 1 से 5 तक
ग्रुप बी- कक्षा 6 से 8 तक
ग्रुप सी- कक्षा 9 से 12 तक
ग्रुप डी- यूजी, पीजी और रिसर्च स्कॉलर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें