एडीएम वित्त एवं फाइनेंस ने जनपद के 123 अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। चेतावनी के बावजूद ये आईएएस परीक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम से गैर हाजिर रहे थे।
इनका वेतन रोकने की भी संस्तुति की गई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को आईएएस की परीक्षा होनी है।
इसके लिए विभिन्न विभागों के 600 अधिकारियों-कर्मचारियों को हिंदी भवन में प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इनको हर हाल में मौजूद रहने की चेतावनी दी गई थी।
इसके बावजूद 123 अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। इनको मोबाइल नोटिस जारी कर रात नौ तक उत्तर मांगा गया था, लेकिन किसी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया।
इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सभी का वेतन रोकने को भी कहा गया है। ड्यूटी में लापरवाही किसी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
...