फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Gambling Racket: दुबई से चल रहा था ऑनलाइन जुआ रैकेट, अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 12:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन जुआ खेलने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आईडी देकर प्रतिबंधित साइटों के जरिए लोगों को जुआ खिलाया जाता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन जुआ खेलने का ये अंतरराष्ट्रीय रैकेट दुबई से चल रहा था। वहां से जुआ खेलने के लिए एक आईडी दी जाती थी। 
विज्ञापन


दो प्रतिबंधित साइटों के जरिए भारत में जुआ खिलाया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों के उनके गैम्बलिंग एकाउन्ट में 77 लाख 25 हजार 558 पॉइंट्स(रुपये) मिले है। इसके अलावा इनके फोनपे और पेटीम एकाउन्ट से लिंक बैंक खातों में 30 लाख से ज्यादा के ट्रांजक्शन का भी पता चला। 

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी नाजिम(34), खुशविंदर मेहरा(30), हिमांशु अग्रवाल(27), रहीस (37), कुणाल गुप्ता (28) और रविश गुप्ता(36) के रूप में हुई है। शाखा की इंटरस्टेट सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी नगर स्थित एक मकान में ऑनलाइन जुआ खिलाने पर अंतरराष्ट्रीय रैकेट चल रहा है। 
विज्ञापन


एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता की टीम ने उक्त मकान पर छापेमारी कर दो गैम्बलिंग साइटों पर जुआ खेल रहे नाजिम, खुशविंदर, रहीस और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर पता लगा कि नाजिम, खुशविंदर व रहीस पार्टनर हैं, जबकि हिमांशु उनका कर्मचारी है। इनसे पूछताछ के बाद कुणाल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। कुणाल ने नाजिम की आईडी ले रखी थी और ऑनलाइन गैंम्बलिंग में लिप्त था।इन्होंने पूछताछ में बताया कि रविश गुप्ता सुपर मास्टर है और वह पिछले छह महीनो से ऑनलाइन जुआ खेल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें