फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच जामिया में अलगे हफ्ते से शुरू होगा ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत

Wed, 13 May 2020 11:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुलपति प्रो. नजमा अख्तर के मार्गदर्शन में जामिया प्लेसमेंट सेल में 30 से अधिक कंपनियां करेंगी शिरकत, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट देंगी
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लॉकडाउन में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में अगले हफ्ते से ऑनलाइन नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है। कुलपति प्रो. नजमा अख्तर के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल ने ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव की योजना तैयार कर ली है। कुलपति ने सभी छात्रों, शिक्षकों को इस प्लेसमेंट ड्राइव से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी है। इसके लिए बकायदा आटोमेशन प्लेटफार्म  बनाया गया है। इस पोटर्ल के माध्यम से विश्वविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक, डीन और छात्र जुड़ रहे हैं।

घर बैठे छात्रों को ऑनलाइन नौकरी और इंटर्नशिप मिलेगी। इसमें 30 से अधिक कंपनियों ने अपनी मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि लॉकडाउन से पहले चल रहे कैंपस प्लेसमेंट में जिन 257 छात्रों को ऑफर लेटर मिले हुए हैं, उन्हें अगस्त में कंपनियां ज्वाइंन करवाएगी। इसमें पहले से तय पैकेज छात्रों से मिलता रहेगा। इस कैंपस प्लेसमेंट में एक छात्र को 41 लाख रुपये का सालाना पैकेज और एक छात्रा को 80 हजार रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड ऑफर हो रखा है।
विज्ञापन


लॉकडाउन से पहले वाले 257 छात्रों की अगस्त में होगी ज्वाइनिंग, 41 लाख रुपये का सालाना और इंटर्नशिप में 80 हजार मिले हैं

कैंपस प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. रेहान खान सुरी के मुताबिक, ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट के लिए आटोमेशन पोटर्ल पर छात्र रजिस्ट्रर्ड कर रहे हैं। अभी करीब दो सौ छात्र हैं। इसके अलावा पहले से रजिस्टर्ड छात्रों को भी मौका मिलेगा। अधिकतर कंपनी अगस्त तक घर से काम करवाना चाहती हैं।  लॉकडाउन के चलते कंपनियां भी काम न होने के कारण परेशान हैं। लेकिन प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को जोड़ रही है। यही सबसे बड़ी बात है कि छात्र घर बैठे काम करते रहेंगे।
बेशक पहले की तुलना में पैकेज और स्टाइपेंड कम हुआ है, लेकिन यह दुनियाभर की बात है। इसके चलते परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है।

मई के आखिर में पूरा होगा ड्राइव
जामिया लॉकडाउन के बीच करीब 30 से अधिक कंपनियों के साथ ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव शुरू करने जा रहा है। इन कंपनियों अमेज़न, बायजस, ब्लोम्ब्रेन, कनेक्ट 2 सर्वे, आरटीडीएस, हायरटेक, स्टरलाइट, डेटामार्क, एनआईआईटी लिमिटेड, सैमसंग डिस्प्ले, हंड्रेड प्लस, वाईस्कूल, डार्क फीनिक्स स्टूडियोज (एमओ ऑन टीवी), ई-विजन टेक्नोसर्व, हैवेल्स, मोर सोलर जैसी  कंपनियां शामिल हैं।

लॉकडाउन के दौरान इंटर्नशिप और नौकरी की प्लेसमेंट ड्राइव मई के आखिर में करीब पूरी होगी। इसमें इंटर्नशिप वर्क फ्रॉम होम रहेगी। इसमें छात्रों को कंपनियां घर से काम करने के बदले पांच से दस हजार तक प्रति महीना तक स्टाइपेंड देगी। जबकि फाइनल ईयार के छात्रों को ज्वाइंंनिंग तक घर से काम करना होगा।

कंपनियां होम मॉडल से काम करवाने को तैयार
प्रो. रेहान खान के मुताबिक, लॉकडाउन के चलते अधिकतर कंपनियां वर्क फॉर होम यानी होम मॉडल से काम करने  को स्वीकार कर चुकी है। इसी मॉडल के तहत ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट में भी इंटरर्नशिप और नौकरी मिलेंगी। शैक्षणिक सत्र 2019-20 के तहत मार्च तक लॉकडाउन से पहले  कैंपस प्लेसमेंट में 52 कंपनियों ने विभिन्न स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 257 छात्रों को ऑफर लेटर दिए थे।
विज्ञापन


इसमें माइक्रोसाॅफ्ट इंडिया ने बीटेक के छात्र प्रथम बत्रा को 41 लाख रुपये सालाना पैकज के साथ  प्री-प्लेसमेंट ऑफर दिया था। जबकि बीटेक की छात्रा आभा अग्रवाल को प्रति माह 80 हजार रुपये स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप का ऑफर दिया हुआ है। कंपनी इन सभी छात्रों को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप जारी रखेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें