फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक शख्स की डंडों से पीटकर हत्या, दूसरा घायल; शराब के पैसे मांगने पर हुआ था झगड़ा

Thu, 26 Sep 2024 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका जिले के छावला थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया गया। पीड़ित और आरोपी शराब पीने के आदी हैं। शराब के पैसे मांगने पर इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका जिले के छावला थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को घायल कर दिया गया। पीड़ित और आरोपी शराब पीने के आदी हैं। शराब के पैसे मांगने पर इन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों आरोपियों ने बुधवार सुबह उठकर देखा तो खचेडूराम (45) मृत पड़ा था। उसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। छावला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से बदायूं निवासी खचेडूराम प्लॉट नंबर-1, गैस कॉलोनी, रोशन विहार, छावला में अकेला रहता था। वह अविवाहित था। उसके कमरे में बगल में घायल हुआ व्यक्ति भी रहता है। ये दोनों पास में ही रहने वाले मोहन व नितिन के साथ मंगलवार शाम को शराब पी रहे थे। चारों ही शराब पीने के आदि हैं।

शराब पीने के दौरान पैसे मांगने पर इन लोगों के बीच झगड़ा हो गया। मोहन व नितिन ने डंडों से खचेडूराम व उसके पड़ोसी को पीटना शुरू कर दिया। जब ये बेसुध हो गए तो आरोपी अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह दोनों आरोपियों ने देखा कि खचेडूराम मृत पड़ा हुआ है तो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें