फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले कर सकेंगे मेट्रो में मुफ्त सफर, करना होगा ये काम

Tue, 24 Jan 2023 11:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

26 जनवरी की सुबह 4:30 बजे से 08:00 बजे के बीच ही यात्रा के लिए कूपन जारी किए जाएंगे। इन टिकटों से निशुल्क यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशन के बाहर निकासी की सुविधा होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो ने 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंच रहे आगंतुकों के लिए मेट्रो में निशुल्क यात्रा का मौका देने का फैसला लिया है। ई-निमंत्रण कार्ड या ई-टिकट दिखाने पर मेट्रो नेटवर्क के तमाम स्टेशनों पर यात्रियों को मुफ्त यात्रा के लिए कूपन प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक कार्यक्रम स्थल तक की पहुंचने के लिए यात्रियों को केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के बाद सीधे कर्तव्य पथ पर आयोजन स्थल तक पहुंच सकेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद ई-निमंत्रण कार्ड/ई-टिकट धारक दोबारा केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन या मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। 

विज्ञापन

26 जनवरी की सुबह 4:30 बजे से 08:00 बजे के बीच ही यात्रा के लिए कूपन जारी किए जाएंगे। इन टिकटों से निशुल्क यात्रा के बाद दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशन के बाहर निकासी की सुविधा होगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक(कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस सुविधा का उपयोग करने के लिए यात्रियों के पास सरकार की ओर से जारी फोटो पहचान पत्र होना चाहिए। टिकट (कूपन) लेने के लिए इसे मेट्रो स्टेशन पर दिखाना होगा। ब्यूरो

26 को बार और रेस्त्रां में नहीं परोसी जाएगी शराब
इस बार गणतंत्र दिवस पर बार और रेस्त्रां में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। इससे पूर्व 26 जनवरी को ड्राई डे घोषित होता था, लेकिन बार और रेस्तरां में शराब परोसने की इजाजत थी। दिल्ली सरकार ने पहली बार 26 जनवरी को बार और रेस्तरां में शराब बिक्री को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही महाशिवरात्री, रामनवमी और होली पर भी दुकानों पर शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें