फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओखला विहार-कालिंदी कुंज रूट पर वक्त से पहले दौड़ेगी मेट्रो

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिक गार्डन (मजेंटालाइन) तक की 38 किलोमीटर की मेट्रो लाइन पर कालिंदी कुंज डिपो से ओखला विहार के बीच मेट्रो ट्रायल शुरू हो गया है। इस रूट पर ड्राइवर रहित मेट्रो का ट्रायल किया जा रहा है। डीएमआरसी अधिकारियों का कहना है कि इस रूट पर तय समय से पहले मेट्रो की सौगात लोगों को मिल सकती है। जैसे-जैसे काम पूरा होता जाएगा, दिल्ली और नोएडा के स्टेशनों की ओर ट्रायल धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


 कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन नोएडा में है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, पूरे रूट पर ड्राइवर लेस मेट्रो चलेगी। लोगों के लिए जब मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी तो प्रारंभ में सुरक्षा कारणों से ट्रेन में ड्राइवर मौजूद रहेगा, लेकिन वह मेट्रो चलाएगा नहीं।
  यह लाइन दिसंबर, 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस लाइन पर कालिंदी कुंज डिपो से ओखला विहार के बीच 3.4 किलोमीटर लंबी दूरी का ट्रायल शुरू हुआ है। इस दौरान ड्राइवर रहित मेट्रो का इस्तेमाल किया जा रहा है। मेट्रो फिजिकल कमियों के अलावा ओवर हेड वायर, पहली बार वायरलेस कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिस्टम का भी ट्रायल हो रहा है।
विज्ञापन


नोएडा के कालिंदी कुंज से बॉटनिक गार्डेन के बीच अनुमानित यात्रियों की संख्या 46 हजार आंकी गई है। डीएमआरसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राशिद कौसर ने बताया कि कालिंदी कुंज डिपो से ओखला विहार के बीच ट्रायल रन शुरू किया जा चुका है। ट्रायल रन सफल होने के बाद इसकी दूरी को दिल्ली और नोएडा की ओर धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा। ट्रायल अलग अलग स्पीड पर किया जा रहा है। संभव है कि कुछ दूरी तक मेट्रो सेवा को जल्द शुरू कर दी जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें