फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और सीएम का पुतला फूंकने पर मामला दर्ज

Thu, 09 Jun 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों परी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकने के मामले में कासना पुलिस ने स्पेशल एक्ट के अंतर्गत कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


परी चौक पर छह जून को पेट्रोलियम पदार्थों समेत बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में जिला यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका था। मामले में एच्छर चौकी इंचार्ज प्रहलाद सिंह यादव की तरफ से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चोटीवाला समेत पांच नामजद और अन्य 20 से 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ विशेष अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, बिसाहड़ा कांड को लेकर मुख्यमंत्री के बयान पर विरोध स्वरूप पिछले दिनों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका था। इस मामले में भी प्रहलाद सिंह यादव की तरफ से छह से सात नामजद लोगों के अलावा 20 से 25 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। कासना थाना प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें