अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के बीटेक (बायोटेक) प्रोग्राम की स्पेशल स्पॉट काउंसलिंग यूनिवर्सिटी के दरका कैंपस में ऑफलाइन मोड में 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उसी दिन दस्तावेज सत्यापन के बाद सीटों का आवंटन कर दिया जाएगा। बीटेक बायोटेक की काउंसलिंग में इस प्रोग्राम के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के सफल उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। जिन्होंने यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन पंजीकरण किया है।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए आवेदक को यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम से 1,75,000 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, सीईटी का एडमिट कार्ड, रैंक कार्ड और चार पासपोर्ट आकार के फोटो काउंसलिंग के समय साथ लेकर आना है। यूनिवर्सिटी के द्वारका कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नॉलजी में उपलब्ध इस प्रोग्राम की 60 सीटें हैं। प्रोग्राम के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट https://ipu.admissions.nic.in और https://ipu.ac.in पर उपलब्ध है।