फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: कनॉट प्लेस में डिजिटल डिस्प्ले में विज्ञापन की जगह चला अश्लील वीडियो, राहगीर चौंके

Sat, 24 Aug 2024 10:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 वर्षीय साहिल ने अपने फोन से इस घटना की करीब 15 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड की और पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
डिजिटल डिस्प्ले में विज्ञापन की जगह चला अश्लील वीडियो - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनॉट प्लेस में एक घटना ने सबको शर्मसार कर दिया। शनिवार को यहां डिजिटल डिस्प्ले पर विज्ञापन की जगह अश्लील वीडियो चलने लगा। यह सब देख पर्यटक व राहगीर चौंक गए। डिस्प्ले एच ब्लॉक स्थित बर्गर सिंह आउटलेट के पास लगी हुई थी। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने एनडीएमसी कर्मियों की मदद से अश्लील वीडियो को रुकवाया। फिलहाल पुलिस ने इस बाबत आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक सार्वजनिक स्थल पर आपत्तिजनक वीडियो कैसे चला पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने हैकिंग कर यह वीडियो चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 वर्षीय साहिल ने अपने फोन से इस घटना की करीब 15 सेकंड की वीडियो रिकॉर्ड की और पुलिस को कॉल कर इसकी सूचना दी। वीडियो देखने के बाद पुलिस ने साहिल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें