ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो में रील्स बनाने पर जुर्माने का प्रावधान रखा है। साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। बता दें कि डीएमआरसी ने मई में फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात करने का फैसला लिया था। हालांकि, डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि स्क्वॉड के सामने अभी तक इस तरह की घटना नहीं घटी है, जिससे उसने मौके से किसी को पकड़ा नहीं है।
मेट्रो में ऐसी हरकतों पर रोक लगाने और ऐसी हरकतें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएमआरसी ने फ्लाइंग स्क्वॉड की संख्या बढ़ाने और ज्यादा सघन तरीके से चेकिंग और निगरानी रखने का भी निर्णय लिया है। यात्रियों से अपील है कि अगर वे आसपास किसी को अश्लील हरकत करते देखते हैं तो ऑपरेटर को इसकी सूचना दें। -अनुज दयाल, प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन), डीएमआरसी
वीडियो वायरल होने के बाद अब तक 12 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई है, जिसमें नाबालिगों की काउंसिलिंग करवाई गई है। वहीं, वयस्कों की मेट्रो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। -डॉ. जी राम गोपाल राय, मेट्रो डीसीपी