बता दें कि निजी स्कूलों में 25 फीसदी सीट ईडब्ल्यूएस, डीजी और विशेष बच्चों की श्रेणी के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। शिक्षा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्कूलों से सीटों के मामले के बारे में आंकड़ें लिए जा रहे हैं, अधिकतर स्कूलों ने इस बारे में जानकारी दे दी है। इसे सूचीबद्ध किया जा रहा है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला संबंधी दिशा-निर्देश व अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस माह के अंत तक इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। वहीं, सरोजिनी नगर में रहने वाली मीना यादव ने बताया कि उनकी बेटी का दाखिला बीते वर्ष भी नहीं हो पाया था, वह चिंतित हैं कि कहीं इस बार भी उनका बेटी दाखिला से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के दाखिला शुरू नहीं किए हैं। जिससे परेशानी हो रही है।
इसी तरह पटेल नगर में रहने वाले तुलिका रावत ने बताया कि उन्हें बेटा का दाखिला कराना है। वह सप्ताह में कई दिन अगल-अलग स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, स्कूल वाले उन्हें कोई स्पष्ट सूचना नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नया सत्र करीब है, ऐसे में जल्द दाखिला शुरू होना चाहिए।