3 मई को आयोजित हुई नीट-यूपी 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के छात्रों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। छात्र सड़कों पर उतरकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
दिल्ली में NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के सदस्यों ने एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। वे एनटीए पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।