फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'असली साजिशकर्ताओं को बेनकाब करे सरकार', नीट पेपर लीक केस को लेकर बोले AAP नेता सौरभ भारद्वाज

Sat, 16 May 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज - फोटो : ani
विज्ञापन

नीट (यूजी) परीक्षा रद्द होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एक नीट उम्मीदवार के परिवार से दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज मिले। इसके बाद उन्होंने कहा, 'उसने कई बार नीट परीक्षा दी थी और डॉक्टर बनना चाहती थी। पिछले साल वो सिर्फ चार अंकों से एडमिशन पाने से चूक गई थी। यह उसका आखिरी मौका था और सभी को यकीन था कि इस बार वह नीट जरूर पास कर लेगी। नीट परीक्षा का पेपर रद्द होने और उसके बाद लीक होने की खबर से वो सदमें में थी और उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।' 

विज्ञापन


आप नेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि सरकार को देश को युवाओं को आश्वासन देना चाहिए कि वो ऐसा कदम ना उठाएं। सरकार इस पर ठोस बयान दे कि आगे से ऐसे पेपर लीक की घटना नहीं होगी। क्या सचमुच सिर्फ एक प्रोफेसर ही इतने बड़े सिंडिकेट के पीछे का मुख्य साजिशकर्ता हो सकता है? जो असली लोग हैं, जो सरकार से जुड़े हुए लोग हैं, जिनके सरंक्षण में यह सबकुछ हो रहा है, उनके नाम सामने लाए जाने चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें