फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक और पपेट शो में भी लाखों के वारे-न्यारे

Mon, 07 Dec 2015 05:36 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में हुए एनआरएचएम घोटाला प्रकरण में सीबीआई ने तीन नई चार्जशीट गाजियाबाद स्थित सीबीआई विशेष न्यायाधीश जी.श्रीदेवी की कोर्ट में पेश की हैं।
विज्ञापन


नई चार्जशीट में पूर्व डीजी हेल्थ डा. ईश्वर शरण श्रीवास्तव और दो ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

सीबीआई की मानें तो कुष्ठ रोग निवारण विभाग में भी मैजिक शो, पपेट शो के साथ ही प्रचार-प्रसार की सामग्री में भी जमकर घोटाला हुआ। डाक्टरों और ठेकेदारों ने लाखों के सरकारी बजट की बंदरबांट कर ली।

एनआरएचएम योजना के तहत सभी जिलों में कुष्ठ रोग निवारण के लिए होर्डिंग, डिस्प्ले बोर्ड पोस्टर, डायग्नोस्टिक कार्ड, बुकलेट के अलावा पपेट शो और मैजिक शो के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए करीब 1.19 करोड़ का बजट जारी किया गया था।
विज्ञापन


इसी बजट से लाखों रुपये की कमीशनबाजी की गई। सीबीआई ने इस मामले में 28 अप्रैल 2014 को लखनऊ में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच सीबीआई इंस्पेक्टर जहीर अख्तर को सौंपी गई। जांच अधिकारी ने अब गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में अपनी चार्जशीट पेश कर दी है।
विज्ञापन


इसमें कुष्ठ रोग निवारण के तत्कालीन डीजी हेल्थ ईश्वर शरण श्रीवास्तव, ज्वाइंट डायरेक्टर डा. पवन कुमार श्रीवास्तव, डा. अजय कुमार गोयल, सहायक तुलसीराम तिवारी, स्टेट कोआर्डिनेटर डा. रश्मि शुक्ला, सीनियर एकाउंटेंट नरेंद्र सिंह के साथ ही आरके ट्रेडर्स के मालिक राकेश सिंह, एवरेस्ट ट्रेडर्स के मालिक दुर्गा प्रसाद मिश्रा और आयुषि प्रिंटर के मालिक अमित केसरवानी को आरोपी बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें