‘सेलेक्ट परफेक्ट स्ट्रोक्स’ के सीजन-2 से पहले इस प्रमोशन के लिए साइबर सिटी में शनिवार देर शाम निर्देशक इम्तियाज अली, निर्देशक राजू हिरानी और अभिनेत्री तब्बू पहुंची।
उन्होंने बताया कि यह विशेष टॉक शो फॉर्मेट है, जो दर्शकों को प्रभावशाली अंदाज में भागीदार बनाता है। यह दिग्गजों, उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं और उस्तादों को एकजुट करती है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वाकई में उत्कृष्टता एवं परफेक्शन की परिभाषा क्या है।
इसमें भारतीय सिनेमा के लिविंग लिजेंड्स दर्शकों के सामने अपने अनुभव, हास्य, शैली और विभिन्न कहानियों व यादगार लम्हों को साझा करते हैं।
राजू हिरानी ने बताया कि किस प्रकार फिल्म मेकिंग के प्रत्येक तत्व को परफेक्ट कर सिनेमा को बेहतर बनाया जा सकता है।
स्क्रिप्ट से लेकर कहानी कहने की कला और निर्देशक की कला तक उस प्रत्येक पहलू पर चर्चा की जाती है, जो सिनेमा में परफेक्ट बैलेंस लाते हैं। इस मौके पर उन्होंने फिल्मों से जुड़ी बातें भी की।