फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में लगने की छोड़ें आदत: अब सफर से 120 दिन पहले बुक करा सकते हैं मेट्रो टिकट, जानें कहां से करें बुकिंग

Thu, 11 Jul 2024 11:01 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से भारत सरकार की एक भारत-एक टिकट पहल को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही रेलवे यात्रियों को मेट्रो में सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्री अब भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल एप से दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) और रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) ने समझौता किया है। इस सुविधा से रेलवे यात्रियों को मेट्रो में सफर करने में आसानी होगी। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से भारत सरकार की एक भारत-एक टिकट पहल को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली मेट्रो ने रेल क्यूआर कोड आधारित टिकट का बीटा संस्करण शुरू किया गया है। इस दौरान आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय कुमार जैन और डीएमआरसी के एमडी डॉ. विकास कुमार मौजूद रहे। इस सुविधा से यात्री आईआरसीटीसी वेबसाइट और मोबाइल एप से डीएमआरसी क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकेंगे। मौजूदा समय में दिल्ली मेट्रो की एकल यात्रा टिकट केवल यात्रा के दिन ही बुक की जा सकती हैं। लेकिन अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप से मेट्रो की टिकट यात्रा से 120 दिन पहले बुक की जा सकेगी। इसमें टिकट रद्द करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें