फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब यू-ट्यूब पर छाया केजरीवाल का ‘लुंगी डांस’

Tue, 18 Feb 2014 01:47 PM IST
अरीश रिजवी/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूट्यूब पर ‘नायक-2: द कॉमन मैन राइजिज’ के बाद अब ‘धरना डांस फीट: यो-यो केजरू सिंह’ वीडियो छाया हुआ है। 2. 32 मिनट के वीडियो में इस्तीफा दे चुके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मजाक बनाया गया है।
विज्ञापन


‘चेन्नई एक्सप्रेस’ फिल्म के ‘लुंगी डांस’ गाने पर गाना बनाया गया है, जो कुछ इस तरह है। ‘यूपीए को कौन गिराएगा, बीजेपी को कौन हराएगा...केजरीवाल...केजरीवाल...केजरीवाल।’

केजरीवाल बना एक्टर पॉप सिंगर हनी सिंह की तर्ज पर डांस करते हुए भी दिखाया गया है। ये वही एक्टर है, जो ‘नायक-2’ क्लीपिंग में था। यूट्यूब पर इस वीडियो को गाजियाबाद के हजारों लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


इस गाने में एक लाइन ये भी है। ‘जैकी श्राफ वाली मूछेें लगा के, मेडिकल से डिकोल्ड छुपाके, कुमार विश्वास की पॉइम चुरा के, मन्ना डे का गाना सिखाके...केजरीवाल...केजरीवाल।’

वीडियो के आखिर में आलोकनाथ बोलते हुए दिखाए गए हैं कि ‘आशीर्वाद पाने के लिए सब्सक्राइब कीजिए’ और ‘पुण्य कमाने के लिए शेयर कीजिए।’

बता दें कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 जनवरी को ‘नायक-2’ करके यू ट्यूब पर क्लीपिंग डाली गई थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें