फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चार दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Fri, 02 Jan 2015 10:56 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन से डीबीटीएल स्कीम लागू हो गई है। स्कीम के लिए गैस एजेंसियों को सॉफ्टवेयर अपडेट करने के कारण करीब एक लाख से ज्यादा बुकिंग को कैंसल करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कई कंपनियां सॉफ्टवेयर अपडेट करने के चलते बंद रहीं, जिससे उपभोक्ता दिन भर सिलेंडर के लिए चक्कर लगाते रहे। अब उन्हें नई बुकिंग करानी होगी। इतना ही नहीं बैकलॉग बढ़ने से सिलेंडर भी चार से पांच दिन बाद मिलेगा।

सिलेंडर के लिए शुक्रवार से एजेंसियों में मारामारी रहने की संभावना है। उधर बैकलॉग खत्म करने के लिए एजेंसी संचालकों ने एडवांस में सिलेंडर की सप्लाई करा ली है।
विज्ञापन


वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार ने बताया कि जो बुकिंग कैंसल हुई हैं, उन्हें दोबारा से करानी होगी। जिनका आधार कार्ड या बैंक अकाउंट अपलिंक हो गया है, उन्हें सिलेंडर मार्केट रेट 725 रुपये में मिलेगा।

सब्सिडी करीब 290 रुपये उनके एकाउंट में जाएगी। बुकिंग कैंसल होने का असर कई दिनों तक रहेगा। बैकलॉग खत्म होने में आठ से दस दिन लगेंगे। वैसे प्रतिदिन 12 से 14 हजार गैस बुकिंग होती है।

बैकलॉग बढ़ने से बुकिंग 20 से 22 हजार तक पहुंचेगी। बुकिंग के पांच से छह दिन बाद सिलेंडर मिलेगी। कमला गैस एजेंसी के मैनेजर सीबी सिंह ने बताया कि बैकलॉग खत्म करने को एडवांस में सिलेंडर मगाए गए हैं।

बुकिंग बढ़ती है तो वाहनों के कई चक्कर लगवाकर सिलेंडर को घर तक पहुंचाया जाएगा। शुक्रवार से परेशानी बढ़ेगी, क्योंकि एक साथ सिलेंडर डिलीवरी, सब्सिडी फार्म को जमा करना, नए कनेक्शन देना का वर्कलोड बढ़ेगा।

एक होगी एलपीजी आईडी
डीबीटीएल योजना के लागू होने के बाद कस्टमर को अपने गैस कनेक्शन को ट्रांसफर कराने में परेशानी नहीं होगी। कस्टमर को एलपीजी आईडी नंबर मिलेगा।

इसके आधार पर वह कहीं भी जाकर कनेक्शन ले सकता है। ट्रांसफर के वक्त सिर्फ सिलेंडर ही एजेंसी को देना होगा। ट्रांसफर वाउचर लेने के बाद वह आसानी से कहीं भी कनेक्शन ले सकता है।

सिलेंडर के नए रेट लागू
नववर्ष की शुरुआत में ग्राहकों को खुश करते हुए सिलेंडर के रेट में कमी की गई है। सब्सिडी सिलेंडर 435 रुपये में ही मिलेगा। जबकि गैर सब्सिडी सिलेंडर 768 रुपये से घटकर 725 रुपये में दिया जाएगा। वहीं कामर्शियल सिलेंडर 1401 में मिलेगा।

बैंक एकाउंट नहीं होगा चेंज
उपभोक्ता को डीबीटीएल के लिए फार्म को सावधानी पूर्वक भरना चाहिए। उपभोक्ता जो अपना बैंक अकाउंट नंबर जो भरेंगे, उसे वह बाद में चेंज नहीं कर सकते हैं।

गैस कंपनियों के सॉफ्टवेयर पर कस्टमर का आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर एक ही बार रजिस्टर्ड होगा। इसके बाद सब्सिडी कस्टमर के अकाउंट में जाएगी।

पहले माह एडवांस सब्सिडी
एजेंसी संचालक ईरेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड व बैंक एकाउंट नंबर को अपलिंक कराने वाले ग्राहकों को एडवांस में सब्सिडी की धनराशि उनके एकाउंट में देगी। बुकिंग के कुछ दिन बाद ही धनराशि एकाउंट में आ जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें