फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध पर केजरीवाल ने जल्दी खत्म कर दी सभा

Fri, 02 Jan 2015 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर विधानसभा स्थित बलजीत नगर इलाके में आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर विरोध का सामना करना पड़ा। बुधवार देर केजरीवाल की एक जनसभा के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया। इसे देखते हुए सभा जल्द खत्म करनी पड़ी।
विज्ञापन


दरअसल, पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक वीना आनंद का टिकट आप ने काट दिया है। उनकी जगह हजारी लाल चौहान उम्मीदवार बनाए गए हैं। चौहान की उम्मीदवारी का विरोध करते हुए वीना ने पिछले दिनों पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था।

बुधवार को केजरीवाल की सभा के दौरान कुछ लोग खड़े हो गए। उनका आरोप था कि चौहान कांग्रेस से आए हुए हैं। ऐसे में आप कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं करेंगे। थोड़ी देर में सभा स्थल पर हंगामा होने लगा। हंगामा बढ़ता देख केजरीवाल ने तय सीमा से पहले ही अपनी बात खत्म कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें