फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया की जमानत याचिका पर पुलिस को नोटिस, सुनवाई 26 को

Sun, 21 Aug 2016 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू नारेबाजी विवाद में आरोपी छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद व अनिर्बन भट्टाचार्य की जमानत याचिका पर कोर्ट ने पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रीतेश सिंह ने सुनवाई के लिए 26 अगस्त की तारीख तय की है। आरोपियों ने शुक्रवार को जमानत याचिका दायर की थी।

पुलिस ने जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी को हुई देश विरोधी नारेबाजी के सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया था। यह तीनों फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं और अब नियमित जमानत के लिए याचिका पेश की है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने कन्हैया को 2 मार्च को छह माह के लिए अंतरिम जमानत प्रदान की थी, जिसकी अवधि एक सितंबर को समाप्त हो रही है। वहीं 18 मार्च को उमर खालिद व अनिर्बन को अंतरिम जमानत प्रदान की गई थी। इनकी  अंतरिम जमानत अवधि 19 सितंबर को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें