फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेताओं ने साक्षी के परिवार को बधाई दी

Sun, 21 Aug 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
साक्षी मलिक - फोटो : PTI
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक के रोहतक स्थित निवास पर जाकर यहां के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी रणवीर चंदीला, मंजू गुप्ता ने उनके परिजनों को बधाई दी।
विज्ञापन


रणवीर चंदीला एवं मंजू गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की बेटी ने रियो ओलंपिक में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर यह साबित कर दिया कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि हम अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे लाएं और उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि वह भी साक्षी मलिक की तरह अपने परिवार, शहर व देश का नाम गौरवान्वित कर सकें।
विज्ञापन


रोहतक से लौटने के बाद धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि दिल्ली सरकार ने साक्षी मलिक को प्रोत्साहित राशि एक करोड़ रुपये देकर हरियाणा की अन्य बेटियों का भी मान-समान बढ़ाया है। इस अवसर पर धर्मवीर भड़ाना, अमन शर्मा, विनय यादव, सरदार उपकार सिंह, सलमान खान, हीरालाल सोनी सहित अनेकों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें