पुराने वोटर आई कार्ड से राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। 2007 के पहले के वोटर आई कार्ड की कुछ सीरीज ऐसी हैं, जिनका नंबर डालते ही किसी और का नाम आ रहा है या नंबर गलत बता रहा है।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एफबीएक्स, जेडएमआर और यूपी 79 सीरीज केवोटर आई कार्ड को निर्वाचन विभाग की नई लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। इसेे सॉफ्टवेयर एसेप्ट नहीं कर रहा है। इससे लोगों को दूसरा कार्ड बनवाना पड़ रहा है।